काशीपुर। अब आबकारी विभाग का कार्य स्थानीय पुलिस को करना पड़ रहा है आज इसी क्रम में आईटीआई कोतवाली पुलिस ने ग्राम छोटी बरखेड़ी में खेतों/बहल्ला नदी के किनारे लगी तीन अवैध कच्ची शराब की भट्टियों व करीब 12 हजार लीटर लहन को नष्ट किया। पुलिस की इस कार्यवाही से अवैध कच्ची शराब बेचने व बनाने वालों में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में प्रभावी चैकिंग व अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के तहत आज आईटीआई कोतवाली पुलिस ने ग्राम छोटी बरखेड़ी में खेतों/बहल्ला नदी के किनारे लगी तीन अवैध कच्ची शराब की भट्टियों व करीब 12 हजार लीटर लहन को नष्ट किया। इस दौरान आरोपी पुलिस को देख मौके से फरार हो गये। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविन्द बहुगुणा, हेड कांस्टेबल सिराज हुसैन, कांस्टेबल दीपक जोशी, रमेश बांग्याल, अमित राणा शामिल रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
