नियमों का उल्लंघन करने वालों की अब खैर नहीं, पुलिस की खुली चेतावनी

काशीपुर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का कोतवाली पुलिस ने आज देर सांय बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस ने हूटर लगे वाहनों, काले शीशे वाली कारों और रैश ड्राइविंग करने वाले चालकों को निशाने पर लिया। नियम तोड़ने वाले कई वाहनों का चालान काटा गया जबकि कुछ को मौके पर ही सीज कर दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने एसआरएस मॉल में छापेमारी कर बुद्ध स्पा सेंटर की जांच की। जांच में सेंटर द्वारा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर उसे तत्काल सीज कर दिया गया। एसएसआई कोतवाली नवीन बुधानी ने कहा कि कानून व्यवस्था एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बिना वैध अनुमति और नियमों के खिलाफ संचालित होने वाले प्रतिष्ठानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस टीम में एसएसआई नवीन बुधानी, कटोराताल चौकी प्रभारी मीना रावत, कां- गजेन्द्र गिरी आदि पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment