उदयराज हिंदू इंटर कालेज के शिक्षक शिक्षिकाओं ने लगाई छबील

काशीपुर। भीषण गर्मी से निजात दिलाने के लिए उदयराज हिंदू इंटर कालेज के शिक्षक शिक्षिकाओं तथा कर्मचारियों ने प्रेक्षागृह गेट द्वार पर स्टाल लगाकर राहगीरों को छबील लगाई। छबील शिविर का शुभारंभ अग्रवाल सभा अध्यक्ष एवं प्रबंध समिति सदस्य मनोज कुमार अग्रवाल तथा प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता ने राहगीरों को शरवत पिलाते हुए किया। पहली बार विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा आयोजित शरवत वितरण कार्यक्रम की प्रबंध समिति पदाधिकारियों ने सराहना की।इस अवसर पर संयोजक बलजीत सिंह सुमेरिया एम- सी-आर्या सुनील कुमार उपाध्याय रणधीर सिंह कौशलेश गुप्ता राजेन्द्र सिंह दिनेश चंद्र गोस्वामी चौ नवनीत कुमार मनोज कुमार विश्नोई खुशी वेल्फेयर फाउंडेशन अध्यक्षा शालिनी शर्मा नीलम सूंठा मनीषा चौहान कल्पना नौडियाल पूनम चंयाल समेत शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment