देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों एवं पत्रकारों को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता लोकतंत्र की सशक्त आवाज रही है और समाज में जनजागरूकता फैलाने के साथ जनभावनाओं को अभिव्यक्ति देने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता का गौरवशाली इतिहास रहा है और वर्तमान समय में पत्रकारिता समाज तथा शासन के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता देश के राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में भी हिंदी पत्रकारिता का स्वर्णिम इतिहास रहा है। प्रदेश सरकार पत्रकारों के हितों के प्रति संवेदनशील है और पत्रकारिता से जुड़े लोगों के कल्याण के लिए लगातार प्रयास कर रही है।वहीं सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी हिंदी पत्रकारिता दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित की भावना आज भी पत्रकारिता की मूल आत्मा है। उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना ही सफल पत्रकारिता की पहचान है तथा पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक प्रभावी माध्यम भी है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
