काशीपुर। बाइक को बचाने के चक्कर में देहरादून से हल्द्वानी जा रही एक रोडवेज बस काशीपुर की मंडी समिति के सामने पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार 13 यात्री घायल हो गए, उपचार के बाद सभी अपने गंतव्य को चले गए। देहरादून डिपो की बस संख्या यूके 7पीए 4512 देहरादून से हल्द्वानी जा रही थी। आज सुबह करीब 7 बजे के आसपास जब बस काशीपुर के मंडी समिति के पास पहुंची। तभी एक बाइक सवार अचानक बस के सामने से आ गया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस पेड़ से टकराया गई। बस में 26 यात्री सवार थे। जिनमें 13 यात्री घायल हो गए। जिनका निजी अस्पताल में उपचार हुआ। उपचार के बाद सभी दूसरी बस से अपने गंतव्य को रवाना हो गए। सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार ने बताया कि घायल यात्रियों को गंभीर चोटें नहीं आई है। यात्रियों को दूसरी बस से हल्द्वानी भेजा गया। फिलहाल माना जा रहा है कि बस चालक की सूझबूझ से एक बड़ी घटना होते-होते बच गई।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
