ऊर्जा बचत पर सख्त हुई धामी सरकार, यूपीसीएल ने लागू किए 23 नए नियम

देहरादून। ऊर्जा संरक्षण और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन को लेकर धामी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इसी क्रम में उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने सभी कार्यालयों और भवनों में ऊर्जा बचत सुनिश्चित करने के लिए 23 नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।नए आदेशों के तहत अब सभी सरकारी कार्यालयों और भवनों में एयर कंडीशनर का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना अनिवार्य होगा। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को एसी का कम से कम उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यालयों में अनावश्यक बिजली खपत रोकने के लिए अतिरिक्त रोशनी और सजावटी लाइटिंग पर भी नियंत्रण रखने के निर्देश दिए गए हैं।यूपीसीएल ने कर्मचारियों और अधिकारियों को कारपूलिंग अपनाने तथा कर्मचारी बस सेवा का उपयोग करने की सलाह दी है। इसके अलावा कार्यालय आने-जाने के लिए साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। विभागीय कार्मिकों को निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन का अधिकाधिक उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।सरकार का मानना है कि इन उपायों से ऊर्जा की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। यूपीसीएल के नए नियमों को ऊर्जा दक्षता बढ़ाने और सरकारी संस्थानों में संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment