काशीपुर। पुलिस ने घर के बाहर चरस बेचते एक महिला को गिरफ्रतार कर उसके कब्जे से 244 ग्राम चरस व हजारो की नकदी बरामद की है।आईटीआई कोतवाली पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान शंकरपुरी कालोनी में घर के बाहर चरस बेचती शशीबाला पत्नी जगत सिंह को गिरफ्रतार कर लिया जबकि चरस खरीद रहे युवक मौके से फरार हो गये। पुलिस ने महिला के कब्जे से 244 ग्राम चरस व 4900 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने महिला का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। पुलिस टीम में एसआई हरविन्द्र कुमार, एएसआई रविन्द्र सिह गडिया, महिला कां- राधा गोस्वामी, कां- दीपक जोशी व रमेश बंग्याल रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
