काशीपुर। तेज रफ्रतार अनियंत्रित डंपर बिजली के खबो व ट्रांस्फार्मर को तोड़ता हुआ बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में घुस गया। घटना में चालक के गंभीर रूप से घायल होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पता चला है कि बीती देर रात्रि करीब 3 बजे डंपर संख्या सूपी22सीटी-5179 अनियंत्रित होकर अलीगंज रोड स्थित सड़क किनारे लेगे बिजली के खबो व खबो पर रखे ट्रांस्फार्मर को तोड़ता हुआ बैंक ऑफ इंडिया की शाखा की बिल्डिंग से टकरार गया तथा बैंक के एटीएम को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में डंपर की अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से चालक उसी में फंस गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गंभीर रूप से घायल चालक को डंपर से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रांस्फर के क्षतिग्रस्त होने पर विद्युत बाधित होने से वहां के निवासियों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा है। वहीं विद्युत विभाग की टीम विद्युत व्यवस्था सुचारू करने में जुटी है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
