नगर पंचायत गढ़नेगी में चल रहे मतदान का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

काशीपुर। नगर पंचायत गढ़नेगी में चल रहे मतदान के दौरान जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं मतदान कार्मिकों को दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदान कर्मियों से मतदान की प्रगति की जानकारी ली तथा सभी निर्धारित निर्वाचन प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और तैनात पुलिस एवं सुरक्षा कर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, क्षेत्रधिकारी प्रशान्त कुमार, डी-आर- वर्मा, तहसीलदार पंकज चन्दोला सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment