हल्द्वानी कोतवाली ने जारी की लावारिस वाहनों की सूची, सात दिन में दावा नहीं करने पर होगी नीलामी

हल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने क्षेत्र में बरामद एवं लंबे समय से थाने में खड़े लावारिस वाहनों की सूची जारी करते हुए वाहन स्वामियों से सात दिनों के भीतर अपने वाहनों पर दावा प्रस्तुत करने की अपील की है। पुलिस द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार विभिन्न मामलों में बरामद किए गए दोपहिया एवं अन्य वाहन लंबे समय से कोतवाली परिसर में खड़े हैं। संबंधित वाहन स्वामियों को निर्देशित किया गया है कि वे आवश्यक अभिलेखों के साथ कोतवाली हल्द्वानी पहुंचकर अपने वाहन रिलीज कराएं।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सूचना प्रकाशित होने के सात दिन के भीतर यदि कोई व्यक्ति अपने वाहन पर दावा प्रस्तुत नहीं करता है तो नियमानुसार वाहनों की नीलामी की कार्रवाई की जाएगी। जारी सूची में विभिन्न वर्षों के स्कूटर, स्कूटी, मोटरसाइकिल, एक्टिवा, स्प्लेंडर तथा अन्य वाहन शामिल हैं, जिनके स्वामियों के नाम, पते एवं वाहन विवरण भी प्रकाशित किए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि सूची में उनका वाहन शामिल है तो समय रहते आवश्यक दस्तावेजों के साथ संपर्क कर वाहन प्राप्त कर लें, अन्यथा निर्धारित अवधि के बाद नीलामी की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। कोतवाली हल्द्वानी द्वारा यह कार्रवाई थाने में लंबे समय से खड़े लावारिस वाहनों के निस्तारण एवं परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की जा रही है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment