हवाई फायर करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

काशीपुर। हवाई फायर करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्रतार कर उसके कब्जे से एक तमंचा व 2 जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। कुंडा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बगवाड़ा निवासी सतवन्त सिंह पुत्र दर्शन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 9 जून को उनकी पुत्री मनदीप कौर ने फोन करके बताया कि वह किसी पड़ोसी के घर से फोन कर रही है, उसकेे पति हरजीत सिंह पुत्र जोगेन्दर सिंह निवासी ग्राम पच्चावाला, कुण्डेश्वरी एवं उसके देवर प्रदीप सिंह, उसके ससुर जोगेन्दर सिंह व सास सिन्दर कौर उसे कमरे में बन्द कर उसके साथ मारपीट की है। सतवन्त सिंह ने बताया कि फोन आते ही सबसे पहले उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। जब वह और उनकी पत्नी वहाँ पहुँचे तो मनदीप के देवर प्रदीप सिंह ने अपने घर की छत पर चढ़कर दो हवाई फायर किए। उन्होंने बड़ी मुश्किल से अपनी बेटी को पड़ोसियों के घर से लिया। तथा उनकी पुत्री के पति हरजीत सिंह व उसके पिता ने ने उनके साथ आए पड़ोसियों को गन्दी-गन्दी टिप्पणी व अपशब्द बोले। उन्होंने उक्त लोगों के िऽलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। सतवन्त सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्रतारी के लिए कोतवाल हरेन्द्र चौधरी ने द्वारा टीम का गठन कर पुलिस टीम ने मुऽबिर की सूचना पर फायरिंग की घटना को कारित करने का नामजद अभियुक्त प्रदीप सिंह को सिडकुल गेट नं- दो के पास कुण्डेश्वरी से गिरफ्रतार कर उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा 315 बोर मय 02 अदद खोखा कारतूस को बरामद किया। पुलिस ने गिरफ्रतार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया हे। पुलिस टीम में एसआई मनोज सिंह धौनी, एसआई कंचन कुमार पडलिया, कांस्टेबल नवीन खोलिया, प्रकाश शर्मा शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment