काशीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कारगिल युद्ध के अमर शहीद अमित सिंह नेगी की कुंडेश्वरी स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्र की रक्षा के लिए उनके सर्वाेच्च बलिदान को नमन करते हुए हम सभी ने राष्ट्रसेवा और जनसेवा के संकल्प को और अधिक दृढ़ करने का प्रण लिया। इस अवसर पर महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसानों के उत्थान, युवाओं के लिए अवसर, डिजिटल भारत, मजबूत आधारभूत संरचना तथा अंत्योदय की भावना को केंद्र में रखकर देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।उन्होंने कहा कि इसी तहर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में पारदर्शी एवं संवेदनशील शासन की स्थापना हुई है। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की ऐतिहासिक पहल, नकल विरोधी कानून, सशक्त भू-कानून, निवेश एवं रोजगार के नए अवसर, महिला सुरक्षा, पर्यटन विकास तथा अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के संकल्प के साथ उत्तराखड विकास के नए अध्याय लिख रहा है। इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, जिलाध्यक्ष मनोज पाल, दर्जा राज्यमंत्री सुरेश भट्ट, राजेश कुमार, मोहन पाल, रजत सिद्धू, सुशील शर्मा, सृष्टि बंसल, राज्य मंत्री मनजीत राजू, अंबिक चौधरी समेत भाजपा पदाधिकारी व वीर सैनिक एवं वीर माताएं उपस्थिति रहीं।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
