काशीपुर जीजीआईसी स्कूल की उपेक्षा सरकार की लचर शिक्षा नीति : अलका पाल

काशीपुर। बालिका शिक्षा के क्षेत्र में अलग पहचान रहा काशीपुर जीजीआईसी की लचर व्यवस्था पर कांग्रेस महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उसके जीर्णोद्वार मांग की। कांग्रेस महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि जीजीआईसी में विधानसभा क्षेत्र की लगभग 2000 छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रही है, स्कूल की टूटी चार दीवारी और और कमरों की हालत सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं। महानगर जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि जीजीआईसी में आज साइंस, मैथ बायोलॉजी आदि विषयों के शिक्षकों की कमी, खराब जनरेटर, टूटी चार दिवारी सरकार की शिक्षा नीति की पोल खोल रही है। शिक्षकों और कक्षा की कमी के कारण आज अभिभावक अपनी बालिकाओं को प्राइवेट स्कूलों में महंगे एडमिशन कराने पर मजबूर है,अनेकों बार सरकार का ध्यान विद्यालय की क्षतिग्रस्त बिल्डिंग और टीचर्स की कमी की ओर दिलाने के बावजूद भी सरकार का शिक्षा विभाग कान में रुई डालकर बैठा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के पास पर्याप्त मात्रा में भूमि होने के बावजूद भी इसके जीर्णोद्वार की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। भाजपा सरकार के चुने हुए जनप्रतिनिधि भी इसके अनदेखी कर रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि वह कोई बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं। महानगर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को काशीपुर के जीजीआईसी की लचर व्यवस्था की ओर जनहित में ध्यान देना होगा, वरना बेटी बचाओ_ बेटी पढ़ाओ का नारा खोखला है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment