ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक काशीपुर के ग्राहकों के लिए विशेष वित्तीय उत्पाद लेकर आया

काशीपुर। काशीपुर के मुरादाबाद रोड स्थित ढेला पुल के समीप ऐसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक का इनॉगरेशन हुआ, कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि देवेंद्र कुमार अग्रवल और महापौर दीपक वाली ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर फीता काटकर ESAF स्मॉल इंश्योरेंस बैंक का उद्घाटन किया, जिसमें बैंक के समस्त स्टाफ गणों एवं बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर जॉर्ज के जॉन एवं जोनल हेड ब्रांच बैंकिंग नॉर्थ और ईस्ट जट्टा मिश्रा भी उपस्थित रहे, देश के प्रमुख अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों में से एक, ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आज उत्तराखंड के उभरते औद्योगिक और व्यापारिक केंद्र काशीपुर में अपनी नई अत्याधुनिक शाखा का आधिकारिक उद्घाटन किया। यह नई शाखा मुरादाबाद रोड स्थित पुल के पास स्थित है। इसका उद्देश्य क्षेत्र के नागरिकों को सुलभ, पारदर्शी और आधुनिक बैंकिंग सेवाएं प्रदान करना है।भव्य उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य अतिथियों, प्रमुख व्यवसायियों और बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिरकत की। दीप प्रज्वलन और फीता काटकर शाखा का औपचारिक शुभारंभ किया गया। प्रमुख सुविधाएं और वित्तीय लाभ:हाल ही में कुल ₹50,000 करोड़ से अधिक का कुल बिजनेस का ऐतिहासिक आंकड़ा पार करने वाला ईएसएएफ बैंक काशीपुर के ग्राहकों के लिए विशेष वित्तीय उत्पाद लेकर आया है:आकर्षक ब्याज दरें: बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर वरिष्ठ नागरिकों को 8.25% तक का उच्च ब्याज ऑफर कर रहा है।ऋण सुविधाएं: स्थानीय कारोबारियों और किसानों की जरूरतों को देखते हुए आसान और त्वरित गोल्ड लोन (9.5% p.a. से शुरू), एमएसएमई (MSME) लोन और कृषि लोन की विशेष व्यवस्था की गई है।डिजिटल और रिटेल बैंकिंग: ग्राहकों को हाई-टेक मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग के साथ-साथ डोरस्टेप बैंकिंग की सुविधाएं भी मिलेंगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment