जुलाई में फिर तीन माह का राशन एक साथ मिलेगा, प्रत्येक कार्डधारक को मिलेगा नमक

डोईवाला। राज्य सरकार की ओर से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जुलाई माह में एक बार फिर तीन माह का खाद्यान्न (राशन) एक साथ वितरित किया जाएगा। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इससे पहले अप्रैल माह में भी लाभार्थियों को तीन महीने का राशन एकमुश्त उपलब्ध कराया गया था।इस बार राशन वितरण के साथ मंडवे की जगह प्रत्येक राशन कार्ड धारक को नमक भी उपलब्ध कराया जाएगा। नमक निर्धारित शुल्क पर वितरित किया जाएगा, जिसके लिए लाभार्थियों को तय राशि का भुगतान करना होगा।नमक की गुणवत्ता को लेकर पूर्व में सोशल मीडिया और इंटरनेट मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल हुए थे, जिसके चलते इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए थे। हालांकि इस बार विभाग ने स्पष्ट किया है कि वितरण से पहले नमक की गुणवत्ता की जांच प्रयोगशाला (लैब) में कराई गई है और पूरी तरह मानकों पर खरा उतरने के बाद ही इसे उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाएगा।खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग का दावा है कि लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न और अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक मानकों का पालन किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जुलाई में राशन वितरण अभियान के दौरान सभी उचित दर दुकानों पर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment