विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत कंट्रोल रूम का निरीक्षण, मतदाताओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

रुद्रपुर, 25 जून 2026। विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के प्रभावी संचालन एवं मतदाताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर में स्थापित जनपदीय कंट्रोल रूम का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी कौस्तुभ मिश्रा ने निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया तथा मतदाताओं की सहायता के लिए संचालित 1950 हेल्पलाइन नंबर की स्वयं जांच कर उसकी कार्यप्रणाली का परीक्षण किया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि हेल्पलाइन पर प्राप्त…

खटीमा पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय भ्रमण पर गुरुवार को खटीमा पहुंचे। खटीमा पहुंचने पर उन्होंने हेलीपैड एवं कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लोगों की शिकायतों और समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना…

भरत तिवारी के एनकाउंटर मामले को लेकर लोगों में गहरा आक्रोश

काशीपुर। बिहार निवासी समाजसेवी भरत तिवारी के कथित एनकाउंटर मामले को लेकर काशीपुर में लोगों में गहरा आक्रोश और दुख देखने को मिला। शहर के चैती चौराहे पर बड़ी संख्या में एकत्रित होकर लोगों ने नम आंखो से भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की और पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने कहा कि भरत तिवारी समाजसेवा के कार्यों से जुड़े हुए थे। उनकी मौत की खबर ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। लोगों ने उनकी आत्मा की शांति…

पूर्व दर्जा राज्य मंत्री स्वर्गीय मुकेश मल्होत्रा की मनाई पुण्यतिथि

काशीपुर। कांग्रेस की उत्तराखंड सरकार में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एवं काशीपुर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय मुकेश की छठी पुण्यतिथि बाजपुर रोड स्थित उनके प्रतिष्ठान हीरो एंटरप्राइजेज में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, व्यापारियों, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में नगरवासियों ने पहुंचकर स्वर्गीय मुकेश मेहरोत्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जिसमें वक्ताओं ने स्वर्गीय…

गढ़ीनेगी के नवनिर्वाचित चेयरमैन व सभासदों ने ली शपथ

काशीपुर। नगर पंचायत गढ़ीनेगी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक सुखीजा और सभासदों ने आज पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। गढ़ीनेगी के रामलीला ग्राउंड, में उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई । काशीपुर नगर निगम महापौर दीपक बाली ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभासदों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में नगर पंचायत का प्रथम नवनिर्वाचित बोर्ड गढ़ीनेगी में विकास के नये आयाम स्थापित करेंगा।‌ उन्होंने विश्वास…

जुलाई में फिर तीन माह का राशन एक साथ मिलेगा, प्रत्येक कार्डधारक को मिलेगा नमक

डोईवाला। राज्य सरकार की ओर से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जुलाई माह में एक बार फिर तीन माह का खाद्यान्न (राशन) एक साथ वितरित किया जाएगा। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इससे पहले अप्रैल माह में भी लाभार्थियों को तीन महीने का राशन एकमुश्त उपलब्ध कराया गया था।इस बार राशन वितरण के साथ मंडवे की जगह प्रत्येक राशन कार्ड धारक को नमक भी उपलब्ध कराया जाएगा। नमक निर्धारित शुल्क पर वितरित किया जाएगा, जिसके लिए लाभार्थियों को तय राशि का भुगतान करना होगा।नमक…

वर्ष 2025 में केवल 21 प्रतिशत पाॅस्को तथा 31 प्रतिशत गंभीर अपराध के मुकदमों में सजा

काशीपुर। वर्ष 2025 में उधमसिंह नगर के न्यायालयों ने कुल 9165 अपराधिक मुकदमोें का फैसला किया हैै तथा भारतीय दंड संहिता के गंभीर अपराधों (सत्र न्यायालय) वाले मुकदमोें में 31 प्रतिशत 40 मुकदमों में सजायेें हुई हैै जबकि 91 मुकदमोें में रिहाई हुई हैै। बालक/बालिकाओं के यौन उत्पीड़न के विशेष कानून पाॅस्को के 21 प्रतिशत 27 मुकदमों में सजा हुई तथा 99 मुकदमों में रिहाई हुई।काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन (एडवोकेट) ने अभियोजन निदेशालय से वर्ष 2025 में मुकदमों में सजा व रिहाई सम्बन्धी विवरणों की सूचना मांगी…

केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम और मुख्यमंत्री धामी को बम से उड़ाने की धमकी, पूरे उत्तराखंड में हाई अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में उस समय हड़कंप मच गया जब केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने की सूचना सामने आई। धमकी मिलने के बाद पुलिस, खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा तंत्र में हलचल मच गई तथा पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।जानकारी के अनुसार संदिग्ध ईमेल देहरादून, मसूरी और हरिद्वार से जुड़े अधिकारियों को भेजा गया था। ईमेल में चारधाम यात्रा के प्रमुख धार्मिक स्थलों केदारनाथ और बद्रीनाथ को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी।…