संविधान हत्या दिवस पर गोष्ठी का आयोजन

काशीपुर। संविधान हत्या दिवस पर काशीपुर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताते हुए उस दौर में संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों पर हुए प्रहार को याद किया।वक्ताओं ने कहा कि आपातकाल के दौरान नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन हुआ, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संविधान के सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्र, पूर्व प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, पूर्व महापौर उषा चौधरी, दर्जा मंत्री सीमा चौहान, जिला महामंत्री सुशील शर्मा, स्वतंत्रता सेनानी के-के- अग्रवाल, महेश अग्रवाल, जिला मंत्री रजत सिद्धू, जिला उपाध्यक्ष मोहन बिष्ट, जिला सोशल मीडिया प्रभारी जगवीर सिंह तथा कार्यक्रम संयोजक राजीव ठुकराल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment