काशीपुर। मोहर्रम की 10वीं तारीख यानी यौमे आशूरा के मौके पर क्षेत्र में अकीदत और एहतराम के साथ ताज़ियादारी की रस्म अदा की गई। बाद नमाज़े जुम्मा (जुम्मे की नमाज के बाद) से ही अज़ादारों और अकीदतमंदों ने ईमाम हुसैन की याद में बनाए गये ताजियों को काशीपुर के करबला मैदान में लाकर नियाज फातिहा के बाद ताज़िया दफनाने की रस्म अदायगी की गई। जहां खासी बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं के शिरकत लगातार बनी हुई है।वही शहर में जगह-जगह मजलिसों का आयोजन भी किया गया, जहां करबला के वाक़िआ और इंसानियत, सब्र, हक़ और कुर्बानी के पैग़ाम को उलेमाओं द्वारा बयान किया गया। काशीपुर में पूरी तरह ताज़ियादारी के दौरान लोगों ने अनुशासन और शांति बनाए रखते हुए जुलूस में हिस्सा लिया। अज़ादारों ने इमाम हुसैन (अ.स.) और उनके साथियों की कुर्बानी को याद करते हुए देश और प्रदेश में मोहब्बत और भाईचारे को आम करने का अहद लिया। दोपहर से लेकर शाम तलक अलग अलग स्थानों से अकीदतमंदों द्वारा बनाए गए ताज़िया अपने निर्धारित मार्गों से होते हुए अल्ली खा स्थित करबला मैदान पहुंचे जहां नज़रो नियाज़ का सिलसिला लगातार जारी है। इस दौरान काशीपुर करबला कमेटी,नगर निगम प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा सभी तरह की व्यवस्थाओं को चाक चौबंद बनाया हुआ है। जहां करबला कमेटी के लोगों द्वारा आने वाले तमाम जायरीनों को प्रदेश भर में अमन, भाईचारे और इंसानी मूल्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। इस दौरान करबला कमेटी अध्यक्ष रफी खान,महामंत्री,अब्दुल रशीद एडवोकेट,सचिव पप्पू मंसूरी, अनवार हुसैन,मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष इनआम हुसैन,शरीफ माहगीर सहित हसीन खा, पूर्व पालिका अध्यक्ष शमशुद्दीन, मुशर्रफ हुसैन,अशरफ एडवोकेट,शफीक अंसारी,आलम खान,डॉक्टर एम ए राहुल आदि उपस्थित रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
