पुलिस ने उत्तराखंड-हिमाचल सीमा सील की, कर्णप्रयाग विवाद पर निहंगों को रोका

देहरादून। कर्णप्रयाग में पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद शुक्रवार को उत्तराखंड-हिमाचल सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। पंजाब से पहुंचे करीब 200 निहंग सिखों के जत्थे ने उत्तराखंड में प्रवेश का प्रयास किया, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने पांवटा साहिब-कुल्हाल सीमा को सील कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। पूरे दिन सीमा क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।कर्णप्रयाग में निहंगों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद के बाद प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। सीमा पर वाहनों की सघन जांच की गई और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।देर शाम देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल तथा पांवटा प्रशासन की मौजूदगी में पांवटा साहिब गुरुद्वारा में निहंग प्रतिनिधियों के साथ करीब तीन घंटे तक कई दौर की वार्ता हुई।वार्ता के दौरान निहंगों ने अपनी चार प्रमुख मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। इनमें कर्णप्रयाग मामले में गिरफ्तार निहंगों की रिहाई तथा मुकदमा दर्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग प्रमुख रही। निहंग प्रतिनिधियों ने इन मांगों पर कार्रवाई के लिए उत्तराखंड सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि तब तक उनका जत्था पांवटा साहिब गुरुद्वारा में ही रुकेगा।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से सख्ती से निपटा जाएगा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment