काशीपुर। आबकारी विभाग ने अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम खाईखेड़ा और कटैया में छापेमारी की। जिला आबकारी अधिकारी महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में क्षेत्र-03 काशीपुर की टीम ने अवैध शराब निर्माण, भंडारण और बिक्री की शिकायत पर कार्रवाई की।छापेमारी के दौरान नाले के किनारे संचालित चार अवैध भट्टियां ध्वस्त कर दी गईं तथा मौके पर करीब 18,500 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। तलाशी में लगभग 160 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई, जिसके संबंध में अज्ञात आरोपियों के िऽलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद टीम ने ग्राम खाईखेड़ा में दबिश देकर परमजीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह के घर की तलाशी ली, जहां से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। वहीं गांव के एक खेत से 150 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद की गई। इस मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई आबकारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उप आबकारी निरीक्षक आशीष सिद्दीकी, प्रधान आबकारी सिपाही कैलाश चंद्र भट्ट तथा आबकारी सिपाही कृष्ण चंद्र आर्या, सुमन आर्या, सुनीता रानी और नैनिका राणा सहित टीम ने संयुक्त रूप से की।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
