स्वतंत्रता दिवस पर अली खां में पहली बार फहराया जाएगा 135 फीट ऊंचा तिरंगा

काशीपुर। पर इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस का आयोजन कुछ खास होने जा रहा है। पहली बार नगर के अल्ली खा चौक में करीब 135 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया गया है, जो 15 अगस्त को पूरे शान और सम्मान के साथ लहराएगा। लाखो रुपये की लागत से तैयार किया गया यह विशाल तिरंगा क्षेत्र की नई पहचान बनने जा रहा है।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अल्ली खा चौक को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल नजर आएगा। विशाल तिरंगे को देखने और उसके फहराए जाने के ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आजादी के बाद पहली बार अल्ली खा चौक पर इतने विशाल राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना की गई है। उनका कहना है कि यह केवल एक तिरंगा नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, गौरव और देशभक्ति का प्रतीक है। विशाल तिरंगे की स्थापना से क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह और गर्व का माहौल है। लोगों का मानना है कि यह तिरंगा आने वाली पीढ़ियों को भी राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा। 15 अगस्त को अल्ली खा चौक का नजारा देखते ही बनेगा। पूरा चौक तिरंगे की शान में रंगा नजर आएगा और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठेगा। यह दिन अल्ली खा के इतिहास में एक यादगार अवसर के रूप में दर्ज होने जा रहा है। जिससे पूरे नगर क्षेत्र की जनता उत्साहित नजर आ रही है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment