3-14 ग्राम अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

काशीपुर। पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज चेकिंग के दौरान एक युवक को 3-14 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्रतार किया है। चेकिंग के दौरान करबला मैदान से आगे सेमल के पेड़ के पास पुलिस ने सलीम उर्फ दानिश उर्फ दाडा पुत्र शाहबुद्दीन, निवासी लक्ष्मीपुर पट्टी मझरा को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे 3-14 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्रतारी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र सिंह, कांस्टेबल देवनाथ व सचिन कुमार शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment