रोडवेज कर्मियों को चार माह से वेतन न मिलने के कारण रक्षाबंधन पर्व रहा फीका

काशीपुर। रोडवेज कर्मियों को चार माह से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके परिवारों के लिए इस बार रक्षाबंधन का त्योहार फीका रहा। लगातार वेतन का इंतजार कर रहे कर्मचारियों में विभागीय लेटलतीफी को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। त्योहार के समय वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और उधारी का बोझ भी लगातार बढ़ रहा है।रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के मंत्री पंकज भटनागर ने कहा कि कर्मचारी दिन-रात यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के साथ त्योहारों पर भी पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करते हैं। इसके बावजूद समय पर वेतन नहीं मिलने से उनके परिवार मायूस हैं। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष भीम सिंह ने कहा कि चार माह से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। विभाग की लेटलतीफी से कर्मचारियों में रोष है। काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि कर्मचारियों की वेतन संबंधी समस्या से मुख्यालय को अवगत करा दिया गया है। वेतन का निस्तारण मुख्यालय स्तर से ही होना है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment