लंबे समय से फरार महिला समेत पांच वारंटी गिरफ्तार

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस टीम ने महिला समेत पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर आज न्यायालय के समक्ष पेश किया है। कोतवाली कोतवाली आईटीआई पुलिस के नेतृत्व में विनय कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी हिम्मतपुर थाना आईटीआई, बलवन्त सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी कनकपुर वकीलोवाला थाना आईटीआई, परमजीत कौर उर्फ पम्मी पत्नी मक्खन सिंह निवासी आलूफार्म कुण्डेश्वरी थाना आईटीआई,चंदना देवी पत्नी धर्मपाल सिंह निवासी हिम्मतपुर थाना आईटीआई तथा फिरोज खान पुत्र सलीम खान निवासी मौहल्ला अल्ली खां नियर रहमत शाह बाबा की मजार को गिरफ्तार कर आज न्यायालय के समक्ष पेश किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक बसंत पंत, हेड कांस्टेबल सिराज हुसैन, कांस्टेबल रमेश बंग्याल, दीपक जोशी,व राजेंद्र जोशी शामिल है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment