हरदा के मौन व्रत में काशीपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अर्पित मल्होत्रा भी हुए शामिल

काशीपुर। कांग्रेस की जनसभा के बाद सामने आई कथित ‘शुद्धिकरण’ की घटना तथा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में नई दिल्ली स्थित श्री गुरु रविदास धर्म स्थान, सेक्टर-3, आरकेपुरम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में एक घंटे का मौन व्रत प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया गया। कार्यक्रम में काशीपुर के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता अर्पित मेहरोत्रा ने भी शामिल होकर अपना विरोध दर्ज कराया।मौन व्रत के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी की घटना को लेकर विरोध जताते हुए राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है तथा सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।मौन व्रत से पूर्व बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक घंटे तक मौन रहकर विरोध दर्ज कराया। मौन व्रत के पश्चात गुरु रविदास जी के श्रीचरणों में अरदास की गई तथा देश में सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे और आपसी सौहार्द की कामना की गई। इस अवसर पर काशीपुर के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता अर्पित मेहरोत्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने रावत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। अर्पित मेहरोत्रा ने कहा कि समाज में समानता, भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सामाजिक समरसता और संविधान में निहित समानता के मूल्यों के लिए लगातार अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी। कार्यक्रम के दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी आपसी एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment