काशीपुर। उधमसिंह नगर जिले के विधायकों का विधायक निधि खर्च करने के मामले में रिपोर्ट कार्ड सामने आया है। ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय से सूचना का अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन को मिली जानकारी के अनुसार, जिले के नौ विधायकों को कुल 213-75 करोड़ रुपये की विधायक निधि आवंटित हुई, जिसमें से जून 2026 तक 145-86 करोड़ रुपये यानी करीब 68 प्रतिशत राशि खर्च की जा चुकी है। 67-89 करोड़ रुपये की निधि अभी खर्च होना शेष है। आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना में नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा 74 प्रतिशत निधि ऽर्च कर जिले में पहले स्थान पर हैं। उनके 555 स्वीकृत विकास कार्यों में से 542 पूरे हो चुके हैं तथा 13 कार्य प्रगति पर हैं। सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा 72 प्रतिशत खर्च के साथ दूसरे, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा 71 प्रतिशत के साथ तीसरे और गदरपुर विधायक अरविंद पांडे 70 प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर हैं। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने 69-12 प्रतिशत, खटीमा विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने 68-12 प्रतिशत, जसपुर विधायक आदेश सिंह चौहान ने 67-12 प्रतिशत और रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने 67 प्रतिशत विधायक निधि ऽर्च की है। वहीं बाजपुर विधायक यशपाल आर्य 55 प्रतिशत निधि खर्च के साथ नौवें और अंतिम स्थान पर हैं। उनके 480 स्वीकृत कार्यों में से 429 पूरे हो चुके हैं, जबकि 51 कार्य प्रगति पर बताए गए हैं। आरटीआई कार्यकर्ता नदीम उद्दीन को यह जानकारी लोक सूचना अधिकारी/उपायुक्त (प्रशासन) ग्राम्य विकास हेमंती गुंजियाल ने उपलब्ध कराई है। रिपोर्ट में प्रत्येक विधायक द्वारा प्रस्तावित, स्वीकृत, पूर्ण और प्रगति पर चल रहे विकास कार्यों का विस्तृत ब्योरा भी शामिल है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
