काशीपुर में चादरपोशी के साथ दादा मियां मज़ार का उर्स शुरू

काशीपुर। कानूनगोयान मे साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल मानी जाने वाली सैय्यद दादा मियां की मजार पर 50 वी सलाना उर्स के मौके पर आसमान की तरफ उठे सैकड़ो हाथो ने मुल्क व कौम की तरक्की व शांति के लिये दुआ की गयी। दादा मियॉ की मजार पर चादरपोशी के मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एमए राहुल सहित सेकड़ो अकीदतमंदो ने कब्बालो के साथ चादरो को मुख्य मार्गो पर घुमाते हुये मजार पर जाकर चादरपोशी की। इस बीच कब्बालो ने माहौल को सूफियाना कर दिया तथा सभी धर्मो व…

किच्छा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना पंजीकरण संचालित पांच क्लीनिकों का निरीक्षण

ऊधमसिंह नगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार गोस्वामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किच्छा क्षेत्र में संचालित क्लीनिकों का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं में अनियमितताओं की जांच की। नैदानिक स्थापन अधिनियम (Clinical Establishment Act) के तहत की गई इस कार्रवाई से बिना वैध पंजीकरण के चिकित्सा सेवाएं संचालित करने वाले संस्थानों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई का नेतृत्व नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर गुप्ता की विशेष टीम ने किया, जिसने क्षेत्र में पांच क्लीनिकों का विस्तृत निरीक्षण किया। विभागीय जांच के दौरान गुप्ता डेंटल केयर, गुरुकृपा…

सीएम धामी की अध्यक्षता में सुशासन केंद्र की बैठक, जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में उत्तराखंड स्टेट सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एंड गुड गवर्नेंस की शासी निकाय की बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें केंद्र की आगामी कार्ययोजना के साथ-साथ सुशासन और जनहित से जुड़ी नीतियों को अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की जा रही है तथा यह मंथन किया जा रहा है कि सरकारी नीतियों का लाभ अधिक…

महापौर दीपक बाली के प्रयासों के चलते काशीपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का चुनाव निर्विरोध संपन्न

काशीपुर। महापौर दीपक बाली और भाजपा के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रयासों के चलते काशीपुर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के चुनाव आज निर्विरोध संपन्न हो गए और बैंक की नई प्रबंध समिति का गठन हो गया । चुनाव में 11 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के लिए आज श्रीमती पुष्पा देवी और मनोज कुमार अग्रवाल ने नामांकन किया। किसी और का नामांकन नहीं होने के कारण इन दोनों को निर्विरोध चेयरमैन और वाइस चेयरमैन घोषित कर दिया गया। बैंक की पूरी प्रबंध समिति का नगर…

सावन महोत्सव में बिखरी उत्सव और उमंग की रंगत

काशीपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ काशीपुर द्वारा ब्लिस कॉर्बेट में सावन महोत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डिस्ट्रिक्ट आईएसओ प्राची अग्रवाल व एसी मेम्बर डॉ सुरुचि सक्सेना तथा क्लब के सीनियर सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके की गई ।क्लब की अध्यक्ष रूपाली अग्रवाल ने अपने संबोधन में अगस्त माह की रिपोर्ट प्रस्तुत की और डिस्ट्रिक्ट लेवल पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को बधाई दी तथा आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी दी ।इसके बाद सावन महोत्सव का शुभारंभ किया गया! सभी सदस्य सुंदर एवं…

किसान विकास क्लब की मासिक बैठक में कृषि से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा

काशीपुर। किसान विकास क्लब की मासिक बैठक अनाज मंडी स्थित गेस्ट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में वैज्ञानिकों एवं प्रगतिशील किसानों ने खेती से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन किया। परिचर्चा में मृदा उर्वरता में लगातार हो रही कमी, सूक्ष्म पोषक तत्वों के संतुलन और जल उपयोग दक्षता जैसे विषय प्रमुख रहे। विशेषज्ञों ने मिट्टी की सेहत बनाए रखने और सीमित जल संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर दिया। बैठक में कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) काशीपुर के विशेषज्ञ डॉ- अनिल चंद्रा ने…

विधायक निधि खर्च करने में विधायक गोपाल सिंह राणा प्रथम स्थान पर जबकि द्वितीय स्थान पर काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा रहे

काशीपुर। उधमसिंह नगर जिले के विधायकों का विधायक निधि खर्च करने के मामले में रिपोर्ट कार्ड सामने आया है। ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय से सूचना का अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन को मिली जानकारी के अनुसार, जिले के नौ विधायकों को कुल 213-75 करोड़ रुपये की विधायक निधि आवंटित हुई, जिसमें से जून 2026 तक 145-86 करोड़ रुपये यानी करीब 68 प्रतिशत राशि खर्च की जा चुकी है। 67-89 करोड़ रुपये की निधि अभी खर्च होना शेष है। आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना में नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा 74…