काशीपुर। माहापौर दीपक बाली ने आज यहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की गरिमामयी उपस्थिति में 10 सितंबर को रुद्रपुर में आयोजित होने वाले पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों को लेकर काशीपुर विधानसभा के मानपुर गाँव में पंजाबी समाज के भाइयों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।महापौर बाली ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष काशीपुर मनोज पाल के आदेशानुसार आयोजित इस बैठक में सभी साथियों ने सम्मेलन को सफल एवं भव्य बनाने के लिए अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार साझा किए और सभी ने एक स्वर में कहा कि उक्त कार्यक्रम को पूरी तरह से सफल बनाया जाएगा। सभी ने एकजुट होकर कहा कि आइए, हम सभी मिलकर 10 सितंबर को रुद्रपुर में होने वाले पंजाबी गौरव सम्मेलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प ले। उक्त बैठक में उत्तरांचल पंजाबी सभा अध्यक्ष संजय अरोरा, मंडल उपाध्यक्ष सतनाम सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता गुरबख्श सिंह बग्गा व महेंद्र प्रधान, सतविंदर सिंह, कुलवंत सिंह, भगवंत सिंह, गुरुदत्त अरोरा, जिला प्रकोष्ठ संयोजक मुकेश चावला, पर्यटन प्रकोष्ठ संयोजक चेतन अरोरा, तरसेम सिंह, राजेंद्र सिंह, हरकीरन सिंह, मनदीप, हरप्रीत सिंह समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
