काशीपुर। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर जनपद में आपराधिक मामलों के शीघ्र निस्तारण और न्यायालय से जारी वारंटों की तामील के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आईटीआई थाना पुलिस ने वांछित अभियुक्त ओम सिंह को उसके निवास स्थान से गिरफ्रतार किया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ न्यायालय ने गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

गिरफ्रतार अभियुक्त की पहचान ओम सिंह पुत्र जयपाल सिंह, निवासी ग्राम नौखरीद, थाना स्वार, जिला रामपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्रतार अभियुक्त को नियमानुसार समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्रतारी करने वाली टीम में अपर उपनिरीक्षक दीपक चौहान और कांस्टेबल राजेन्द्र जोशी शामिल रहे। वही आईटीआई कोतवाली पुलिस ने न्यायालय से जारी बारंट के आधार पर आर्म्स एक्ट के लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी प्रभु विहार कॉलोनी मानपुर रोड निवासी राजा अली पुत्र अख्तर अली को गिरफ्रतार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में एसआई बसंत पंत व कां- राजेंद्र जोशी शामिल रहें।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
