जीजीआईसी में 15 नए क्लास रूम समेत आधुनिक सुविधाओं का होगा विस्तार:विधायक चीमा

काशीपुर। काशीपुर नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न विकास कार्य प्रस्तावित हैं। शुक्रवार को विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने विद्यालय का निरीक्षण कर प्रस्तावित कार्यों को लेकर कार्यदायी संस्था मंडी परिषद, खड शिक्षा अधिकारी डीके साहू और विद्यालय परिवार के साथ विस्तृत चर्चा की।विधायक ने बताया कि विद्यालय की आवश्यकताओं और छात्राओं को हो रही असुविधाओं को देखते हुए पूर्व में भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे। अब प्रस्तावित कार्यों को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है और जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। विद्यालय में कॉमन रूम, कंप्यूटर रूम, परीक्षा हॉल, छात्राओं व स्टाफ के लिए पार्किंग, 15 नए क्लास रूम और ऑडिटोरियम का निर्माण प्रस्तावित है। ऑडिटोरियम में बास्केटबॉल और टेबल टेनिस कोर्ट जैसी खेल सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। काशीपुर की बेटियों को सुरक्षित वातावरण और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कार्य जल्द शुरू कराने के लिए संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है।इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, मंडी परिषद के प्रतिनिधि, खड शिक्षा अधिकारी डीके साहू सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment