मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को नौगांव पहुंचे, जहां उन्होंने बर्निगाड महाविद्यालय सहित विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली। इसके पश्चात मुख्यमंत्री जनता के बीच पहुंचे और उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल पर स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। इस दौरान क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं से जुड़े कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्सुकता दिखाई दी। मुख्यमंत्री के नौगांव दौरे को क्षेत्र में विकास योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के लिहाज से महत्वपूर्ण माना गया।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
