काशीपुर। श्रीराम शोभा यात्रा का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत कर मर्यादा पुरुषोत्तम राम के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित होकर श्रीराम राजगद्दी शोभा यात्रा के आगमन पर जोरदार पुष्पांजलि कर स्वागत किया। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा की मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हम सब के आदर्श हैं, अगर मनुष्य श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपना लें तो उसके अंदर से अहंकार, ईर्षा, द्वेष से सब दूर हो जाएगा। जब हम अपने अंदर त्याग की भावना पैदा करते हैं तो हमारा किसी से भी कोई भी मनमुटाब नहीं हो सकता, वही एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपम शर्मा ने श्रीराम के जीवन को आत्मसात करने का आवाहन करते हुए कहा कि आज हम सबको श्रीराम के जीवन से शिक्षा लेने की आवश्यकता है, त्याग और समर्पण हमारी मन को शांति प्रदान करता है। इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, मनोज जोशी, ब्रह्मपाल सिंह, एड- विधु शेखर शर्मा, जितेंद्र सरस्वती, एड- संदीप चतुर्वेदी, निशित गुड़िया, विनोद मेहरोत्रा, विकल्प गुड़िया, हरदेव सिंह हैरी, पार्षद रशीद फारुकी,परम सिद्धू, मंसूर मेफेयर, डॉ-आरिफ डॉ- करण सिंह, पाल, सुभाष चंद्र, कुमकुम सक्सेना, संगीता यादव,कलुआ महागीर आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
