विधायक चीमा ने अपने विधानसभा क्षेत्र की दो टाइल मार्गों का किया शिलान्यास

काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रामनगर में लगभग 41 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो टाइल मार्गों का शिलान्यास किया। इन मार्गों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों को निर्धारित समय में पूरा कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक चीमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांवों से लेकर शहरों तक बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य सड़कों का सुदृढ़ीकरण करने के साथ ही आमजन तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि काशीपुर का सर्वांगीण विकास और क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। दोनों टाइल मार्गों के निर्माण की शुरुआत से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने मार्ग निर्माण की स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार जताया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment