काशीपुर। रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। बसों का संचालन ठप होने से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री बसों के इंतजार में डिपो में भटकते नजर आए।इससे पहले कर्मचारियों ने 23 अक्टूबर को एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया था, लेकिन मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से अब अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया। शाखा अध्यक्ष उमेश चौधरी और मंत्री जितेंद्र धानिक ने बताया कि कर्मचारियों की छह सूत्रीय मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इनमें 30,447 रुपये मानदेय निर्धारित करने, प्रत्येक माह सात तारीख से पहले वेतन भुगतान, एचआरटीसी की तर्ज पर राजकीय कोष से वेतन देने और परिवहन निगम के बेड़े में 500 नई बसें शामिल करने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष एससी/एसटी रामपाल सिंह, उपाध्यक्ष शरण गौड़, अमन कुमार, मुकेश शर्मा, गुरसहाब सिंह, निपेंद्र सिंह, महादर सिंह, वीरेंद्र सिंह, इम्तियाज अहमद, सर्वेश कुमार, रमेश कुमार और अमीन अहमद आदि मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
