तीर्थस्थल द्रोणा सागर एक बार फिर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा

काशीपुर। नगर क्षेत्र के तीर्थस्थल द्रोणा सागर एक बार फिर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। हिंदू राष्ट्र शक्ति संगठन के तत्वावधान में आयोजित छठा दीपोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। दीपों की आकर्षक श्रृंखलाओं से सजा द्रोणा सागर परिसर ऐसा प्रतीत हो रहा था, मानो भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन पर पूरी अयोध्या नगरी दीपों से सज गई हो। आयोजन में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर दीपक बाली ने प्रभु श्रीराम एवं माता सीता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने विधायक त्रिलोक सिंह चीमा एवं अन्य गणमान्य लोगों के साथ द्रोणा सागर परिसर का भ्रमण कर दीपों की आकर्षक श्रृंऽलाओं का अवलोकन किया और आयोजन की सराहना की। परिसर में चारों ओर दीपों की जगमगाहट के बीच बच्चे, महिलाएं और पुरुष सेल्फी लेते नजर आए।सांस्कृतिक संध्या में रामनगर से पहुंचे स्वामी शशांक भारद्वाज ने भजनों की ऐसी रसधारा बहाई कि सैकड़ों श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। उन्होंने भगवान श्रीराम के वनगमन और अयोध्या आगमन से जुड़े प्रसंग सुनाकर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। स्वामी शशांक भारद्वाज ने कहा कि अयोध्या ने भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को दीपावली जैसा पर्व दिया है। उन्होंने महापौर दीपक बाली को आशीर्वाद देते हुए कहा कि रघुनाथ जी उन्हें इतनी शक्ति प्रदान करें कि काशीपुर पूरे उत्तराखड में अपनी अलग पहचान बनाए। स्वामी भारद्वाज ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि अयोध्या के साथ काशीपुर में भी प्रभु श्रीराम के नाम पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन होना सनातन संस्कृति और उच्च संस्कारों का प्रतीक है। इसके लिए हिंदू राष्ट्र शक्ति संगठन बधाई का पात्र है।दीपोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने श्एक दिया मेरा भी प्रभु को समर्पितश् के संकल्प के साथ दीप प्रज्वलित किए। भजन संध्या और दीपों की मनमोहक छटा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आयोजकों की ओर से प्रतिवर्ष श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर प्रभु के नाम एक दीप जलाने की अपील की जाती है। इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने आयोजन की भव्यता बढ़ा दी।हिंदू राष्ट्र शक्ति संगठन के संस्थापक संजय भाटिया एवं गौरव गुप्ता की पहल पर शुरू हुए इस दीपोत्सव को भव्य स्वरूप देने में संरक्षक मंडल और संगठन के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें देवेंद्र अग्रवाल, केपी सिंह, शक्ति अग्रवाल, डॉ- दीपिका गुड़िया आत्रेय, शोभित अग्रवाल, राजेश कुमार गोयल, अश्वनी छावड़ा, मुकेश चावला, योगेश बिश्नोई, सर्वेश बंसल, शशिकांत गुप्ता, सचिन अग्रवाल, मोहित मेहरोत्र, मुकेश पाहवा, मनोज बाली, लक्ष्मण सिंह, मनोज अग्रवाल एवं मानिक गुप्ता सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि इस दीपोत्सव का शुभारंभ पूर्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और इसके बाद जूना अऽाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद जी महाराज भी कर चुके हैं। आयोजन में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, दर्जा राज्य मंत्री सीमा चौहान, विमल गुड़िया, संदीप सहगल एडवोकेट, सूर्य प्रताप सिंह चौहान, पार्षद दीपा पाठक, मयंक मेहता, संदीप सिंह मोनू, जितेंद्र देवांतक, अर्चना लोहनी, देवेंद्र कुमार जिंदल, प्रमोद अग्रवाल, डॉ- कीर्ति पंत, डॉ- सिरोही, प्रवेश कुमार गुप्ता, हरिओम अग्रवाल, जय नंदन प्रसाद शर्मा, विशंभर लाल, विदु शेखर शर्मा एडवोकेट, सनत पैगिया, चौधरी समरपाल सिंह एवं जसवीर सिंह सैनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment