सैन्य सम्मान के साथ नायब सूबेदार रमेश सिंह रावत का अंतिम संस्कार

काशीपुर। सियाचिन ग्लेशियर में तैनाती के दौरान ब्रेन हेमरेज से 11 गढ़वाल राइफल्स के नायब सूबेदार रमेश सिंह रावत (निवासी एकता कॉलोनी, जसपुर खुर्द) का निधन हो गया। अत्यधिक ठंड के चलते दिमाग में रक्त का थक्का जमने पर उन्हें सेना के हेलीकॉप्टर से कमांड अस्पताल चंडीगढ़ लाया गया था, जहां दो माह से उपचार चल रहा था। बुधवार देर रात उनका पार्थिव शरीर सेना के विशेष वाहन से काशीपुर स्थित आवास पहुंचा। आज गुरुवार को गंगे बाबा रोड स्थित मोक्षधाम में सैन्य टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी दी, जिसके बाद पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुबह उनके अंतिम निवास स्थान से सैनिक सम्मान के साथ मोक्ष यात्रा शुरू की गई। इस दौरान भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों और सेना के जवानों ने भारत माता की जय और जब तक सूरज चांद रहेगा, रमेश सिंह रावत का नाम रहेगा के गगनभेदी नारों के साथ अमर जवान को नमन किया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। वह अपने पीछे मां राजेश्वरी, पिता ख्याति सिंह रावत, पत्नी भारती, पुत्र समीर और पुत्री दीया को छोड़ गए हैं। वही नायक सूबेदार को विधाायक त्रिलोक सिंह चीमा और महापौर दीपक बाली ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा नगर के एकता कॉलोनी में दिवंगत सैनिक के आवास पर पहुंचे। उन्होंने पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों का साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। नायक सूबेदार रमेश सिंह रावत का त्याग और समर्पण आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।वहीं, महापौर दीपक बाली श्मशान घाट पहुंचे और पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सैनिक को सलामी देकर नमन किया। महापौर ने कहा कि देश की सेवा और सुरक्षा में समर्पित रहे वीर सैनिक का निधन उनके परिवार, क्षेत्र और प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। विधायक और महापौर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। श्रद्धांजलि देने वालों में उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चंदोला, पार्षद संजय शर्मा व अनिल कुमार, पूर्व बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि और आईटीआई थाना पुलिस बल के जवान शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment