युवक पर जान लेवा हमला करने के आरोप में तीन युवक 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

काशीपुर। कोतवाली आईटीआई पुलिस ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। विद्यावासनी कॉलोनी, आईबीएम पब्लिक स्कूल, खड़कपुर देवीपुरा निवासी राजू तोमर पुत्र स्व- घनश्याम तोमर ने 3 नवंबर को तहरीर देकर बताया कि 2 नवंबर को रामपुरम में उनके पुत्र सागर के साथ अरुण कुमार उर्फ अरुण जाटव पुत्र पृथ्वी सिंह, बबलू जाटव पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी केशवपुरम तथा रवि चौहान उर्फ लवकुश पुत्र विजय पाल सिंह निवासी केशवपुरम कॉलोनी ने गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्रतारी के लिए टीम गठित की। पुलिस टीम ने 3 नवंबर की रात निर्माणाधीन पीएम आवास, वकीलों वाला रोड के पास दबिश देकर तीनों आरोपियों को घटना में प्रयुक्त चाकू सहित गिरफ्रतार कर लिया। बाद में आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। गिरफ्रतारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरविंदर कुमार, अपर उपनिरीक्षक दीपक चौहान, कांस्टेबल दीपक जोशी और कांस्टेबल रमेश बग्याल शामिल रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment