त्योहारों पर सुरक्षा की दृष्टि को लेकर पुलिस ने किया बाजारों में पैदल मार्च

काशीपुर। दीपावली पर्व के मद्देनजर बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए काशीपुर पुलिस ने मुख्य बाजार में पैदल गश्त की। इस दौरान पुलिस टीम ने बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा चोरी और जेबकतरी जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए व्यापारियों एवं आमजन से संवाद किया। पुलिस ने लोगों से त्योहार के दौरान सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। साथ ही बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रऽने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने कहा कि त्योहार खुशियों का है और सुरक्षा की जिम्मेदारी सभी की है। पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है, ऐसे में लोग भी सतर्क रहकर पुलिस का सहयोग करें।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment