काशीपुर। धनतेरस एवं दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर नगर पालिका परिषद महुआखेड़ागंज को चार नए कूड़ा वाहन मिलने से नगर की सफाई व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। नए वाहनों के शामिल होने से नगर के विभिन्न वार्डों में कूड़ा उठान व्यवस्था बेहतर होगी और स्वच्छता अभियान को गति मिलेगी। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन रिजवान अहमद एवं अधिशासी अधिकारी (ईओ) सतीश कुमार ने नगर के गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में चारों नए कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिऽाकर रवाना किया। चेयरमैन रिजवान अहमद ने कहा कि नगर की स्वच्छता और विकास उनकी प्राथमिकता है। नए कूड़ा वाहनों के मिलने से सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाएगा तथा नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने इस सौगात के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। ईओ सतीश कुमार ने कहा कि नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए पालिका लगातार प्रयासरत है। नए वाहनों से कूड़ा संग्रहण और उठान कार्य में तेजी आएगी, जिससे आमजन को भी लाभ मिलेगा। इस दौरान गणमान्य नागरिकों एवं पालिका कर्मचारियों ने भी नए वाहनों के संचालन पर खुशी जाहिर की। यहां पालिका के सभी सभासद, स्टाफ आदि उपस्थित थे।



संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
