काशीपुर। समयपूर्व जन्म लेने वाले बच्चों को स्वस्थ जीवन और बेहतर भविष्य देने के उद्देश्य से नेशनल नियोनेटोलॉजी फोरम, भारत की ओर से उत्तराखंड में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। विश्व समयपूर्व जन्म दिवस के अवसर पर 15 से 22 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस अभियान में समय से पहले जन्मे बच्चों की अस्पताल से छुट्टी के बाद नियमित देखभाल पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस वर्ष अभियान के तहत अभिभावकों को बच्चों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, स्तनपान, उचित पोषण और शारीरिक एवं मानसिक विकास की निगरानी के प्रति जागरूक किया जाएगा।उत्तराखंड में अभियान के राज्य समन्वयक डॉ- अल्पा गुप्ता, डॉ- शांतनु शुभम, डॉ- रवि सहोता और डॉ- राकेश कुमार बनाए गए हैं। इनके समन्वय में चिकित्सकों, नर्सों, स्वास्थ्यकर्मियों और अभिभावकों को अभियान से जोड़ा जाएगा। अभियान के तहत वॉकाथॉन, अभिभावक जागरूकता सत्र, कंगारू मदर केयर का प्रदर्शन, स्तनपान एवं पोषण संबंधी जानकारी और एनआईसीयू से स्वस्थ होकर घर लौटे बच्चों के परिवारों के पुनर्मिलन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। चिकित्सकों के अनुसार समयपूर्व जन्मे बच्चों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी विशेष देखभाल की जरूरत हो सकती है। ऐसे बच्चों में पोषण, शारीरिक वृद्धि, आंखो की रोशनी, सुनने की क्षमता और विकास संबंधी समस्याओं की आशंका रहती है। नियमित जांच से इन समस्याओं की समय रहते पहचान कर उपचार किया जा सकता है। विशेषकर आंऽों की आरओपी स्क्रीनिंग, श्रवण परीक्षण और विकास की निगरानी बेहद जरूरी है।उत्तराखंड के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रें में रहने वाले परिवारों को ध्यान में रखते हुए अभियान में अस्पताल से छुट्टी के समय अभिभावकों को स्पष्ट फॉलोअप योजना उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया है, ताकि उन्हें अगली जांच की तारीऽ और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र की जानकारी मिल सके। एनएनएफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ- ललन के- भारती ने कहा कि समयपूर्व जन्मे बच्चों के प्रति जिम्मेदारी एनआईसीयू से छुट्टी मिलने के साथ समाप्त नहीं होती। नियमित फॉलोअप, उचित पोषण, मां का दूध और आवश्यक चिकित्सकीय जांच उनके बेहतर भविष्य की बुनियाद हैं। राष्ट्रीय अभियान का संचालन डॉ- ललन के- भारती और महासचिव डॉ- अमित उपाध्याय के नेतृत्व में किया जा रहा है। राष्ट्रीय समन्वय समिति में डॉ- सोमशेऽर निंबालकर (अध्यक्ष), डॉ- रवि सचान (सह-अध्यक्ष), डॉ- अवनीत कौर (संयोजक), डॉ- कमल अरोड़ा एवं डॉ- विष्णु मोहन पी-टी- (समन्वयक), डॉ- किरण मोरे (संयुक्त समन्वयक) तथा डॉ- वी-सी- मनोज (सलाहकार) शामिल हैं। अभियान के माध्यम से अभिभावकों से अपील की गई है कि वे चिकित्सकीय सलाह के अनुसार कंगारू मदर केयर अपनाएं और बच्चों की निर्धारित स्वास्थ्य जांच समय पर कराएं।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
