काशीपुर। काशीपुर नगर मैं नव नियुक्त नगर आयुक्त ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। यहां बता दे की स्वच्छता में नंबर वन बनाने की मुहिम को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिला है। हल्द्वानी में स्वच्छता अभियान का अनुभव रखने वाले नवनियुक्त नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने काशीपुर नगर निगम पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनसे शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और कूड़ा निस्तारण को प्रभावी करने की लोगों ने अपेक्षा की है। महापौर दीपक बाली ने काशीपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में नंबर वन बनाने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में परितोष वर्मा का हल्द्वानी का अनुभव इस मुहिम को गति देने में अहम साबित हो सकता है। शहर में नियमित सफाई, कूड़ा उठान, वैज्ञानिक निस्तारण और नालियों की सफाई उनकी प्राथमिक चुनौतियां रहेंगी। अब देखना होगा कि नए नगर आयुक्त अपने अनुभव और कार्यशैली से काशीपुर की सफाई व्यवस्था में कितना सुधार ला पाते हैं। शहरवासियों को उम्मीद है कि महापौर के संकल्प और नगर निगम प्रशासन के प्रयासों से काशीपुर स्वच्छता की नई पहचान बनाएगा।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
