विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने किया नगर क्षेत्र की पांच सड़कों का शिलान्यास

काशीपुर। विधानसभा क्षेत्र काशीपुर में विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए आज विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने वार्ड संख्या 3, वार्ड संख्या 10 एवं वार्ड संख्या 11 में कुल 90 लाख 20 हजार की लागत से बनने वाली 5 सड़कों का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड एवं ग्रामीण क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने…

पर्वतीय महासभा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

काशीपुर। देवभूमि पर्वतीय महासभा भवन में केवीआर हॉस्पिटल के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ- कनिका अग्रवाल सर्राफ ने क्षेत्रवासियों की आंखो की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। साथ ही लोगों को आंऽों की उचित देखभाल और नियमित जांच के महत्व के प्रति जागरूक किया। सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक चले शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर निःशुल्क नेत्र परीक्षण सुविधा का लाभ उठाया। इस मौके पर देवभूमि पर्वतीय महासभा के अध्यक्ष प्रदीप जोशी ने…

ग्राम मालधन चौड़ में खेत बचाओ अभियान आयोजित

काशीपुर। ग्राम मालधन चौड़ में खेत बचाओ अभियान के तहत भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा), नई दिल्ली और सूर्या फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से किसान संगोष्ठी एवं कृषि यंत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चार नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में आसपास की आठ ग्राम पंचायतों के करीब 320 महिला एवं पुरुष किसानों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूसा संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक एवं अनुसूचित जाति उपयोजना (एससीएसपी) के नोडल अधिकारी डॉ- संदीप कुमार लाल ने की। उन्होंने किसानों को योजना के लाभ बताते हुए रासायनिक ऽादों और कीटनाशकों के असंतुलित…

नवनियुक्त नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने ग्रहण किया नगर निगम में अपना पदभार

काशीपुर। काशीपुर नगर मैं नव नियुक्त नगर आयुक्त ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। यहां बता दे की स्वच्छता में नंबर वन बनाने की मुहिम को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिला है। हल्द्वानी में स्वच्छता अभियान का अनुभव रखने वाले नवनियुक्त नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने काशीपुर नगर निगम पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनसे शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और कूड़ा निस्तारण को प्रभावी करने की लोगों ने अपेक्षा की है। महापौर दीपक बाली ने काशीपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में नंबर वन बनाने का लक्ष्य रखा…

कांग्रेसियों ने मनाई भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की जयंती

काशीपुर। महानगर कांग्रेेस कमेटी के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व- इंदिरा गांधी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको अपनी पुष्पांजलि अर्पित कर आज टीचर्स कालोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय बिहारी लाल कश्यप में स्कूली कच्चों को फल वितरित किये। उसके उपरांत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष अलका पाल, अनुपम शर्मा, अरूण चौहान, संदीप सहगल, दीपिका गुड़िया आत्रेय, उमेश जोशी, ब्रहमापाल, मुशर्रफ हुसैन, विमल गुड़िया, संजय चतुर्वेदी, प्रदीप जोशी, जितेन्द्र सरस्वती, रवि ढींगरा, साबिर हुसैन, सारिम सैफी आदि तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।

एलोर इन रिसोर्ट एंड रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन

काशीपुर। रामनगर रोड केला मोड पर एलोर इन रिसोर्ट एंड रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजपुरा धाम के बाबा गुरदेव सिंह जी (भगत जी) रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा एवं नगर निगम महापौर दीपक बाली मौजूद रहे। मुख्य अतिथि बाबा गुरदेव सिंह जी व विधायक त्रिलोक सिंह चीमा एवं महापौर दीपक बाली ने फीता काटकर रिसोर्ट का उद्घाटन किया । बाबा जी ने रिसोर्ट संचालक परिवार को आशीर्वाद दिया और कहा कि काशीपुर जैसे तेजी से बढ़ते शहर को ऐसे…