विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने किया नगर क्षेत्र की पांच सड़कों का शिलान्यास

काशीपुर। विधानसभा क्षेत्र काशीपुर में विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए आज विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने वार्ड संख्या 3, वार्ड संख्या 10 एवं वार्ड संख्या 11 में कुल 90 लाख 20 हजार की लागत से बनने वाली 5 सड़कों का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड एवं ग्रामीण क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में भी विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। विधायक ने कहा कि इन पांच सड़कों के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी वार्डवासियों को विकास कार्यों की सौगात के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर राज्य मंत्री सीमा चौहान, पूर्व मेयर श्रीमती उषा चौधरी, मंडल अध्यक्ष बृजेश पाल, अंतरप्रीत, वार्ड पार्षद घनश्याम सैनी, श्रीमती अंजना एवं वार्ड संख्या 3 के पार्षद अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment