एलोर इन रिसोर्ट एंड रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन

काशीपुर। रामनगर रोड केला मोड पर एलोर इन रिसोर्ट एंड रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजपुरा धाम के बाबा गुरदेव सिंह जी (भगत जी) रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा एवं नगर निगम महापौर दीपक बाली मौजूद रहे। मुख्य अतिथि बाबा गुरदेव सिंह जी व विधायक त्रिलोक सिंह चीमा एवं महापौर दीपक बाली ने फीता काटकर रिसोर्ट का उद्घाटन किया । बाबा जी ने रिसोर्ट संचालक परिवार को आशीर्वाद दिया और कहा कि काशीपुर जैसे तेजी से बढ़ते शहर को ऐसे आधुनिक, स्वच्छ और पारिवारिक रिसोर्ट की आवश्यकता थी।विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि इस रिसोर्ट के खुलने से काशीपुर में पर्यटन, रोजगार और स्थानीय व्यापार को नई गति मिलेगी। महापौर दीपक बाली ने संचालकों को बधाई देते हुए कहा कि शहर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त रेस्टोरेंट और रिसोर्ट का खुलना काशीपुर के विकास का प्रतीक है। इस अवसर पर संचालक अमरीक सिंह सेठी, दिलप्रीत सिंह सेठी, हरप्रीत सिंह सेठी, गुरविंदर सिंह चंडोक, जसपाल सिंह चîक्का, परमजीत सिंह चंडोक एवं कंवनराज सिंह सेठी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और बताया कि एलोर इन में आधुनिक कमरे, फैमिली रेस्टोरेंट, पार्टी हॉल, स्वादिष्ट शाकाहारी-अहार एवं बेहतरीन आतिथ्य की सुविधा उपलब्ध होगी। कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री सीमा चौहान, दर्जा राज्य मंत्री मंजीत राजू, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनुपम शर्मा, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल, पूर्व संगठन महामंत्री भाजपा संजय बंसल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लवीश अरोरा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सृष्टि आहूजा बंसल, भाजपा जिला महामंत्री सुशील कुमार शर्मा, अनिल डावर, प्रतीक अग्रवाल, कोमल अग्रवाल, पुष्प अग्रवाल, प्रमुऽ उद्योगपति देवेंद्र जिंदल, डॉ- अमरजीत सिंह साहनी, अश्विनी छाबड़ा, राम मेहरोत्र, संतोष मेहरोत्रा, भाजपा नेता गौरव शर्मा, पार्षद विजय बॉबी समेत तमाम गणमान्य नागरिक, व्यापारी, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे। अंत में संचालक परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment