काशीपुर। ग्राम मालधन चौड़ में खेत बचाओ अभियान के तहत भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा), नई दिल्ली और सूर्या फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से किसान संगोष्ठी एवं कृषि यंत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चार नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में आसपास की आठ ग्राम पंचायतों के करीब 320 महिला एवं पुरुष किसानों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूसा संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक एवं अनुसूचित जाति उपयोजना (एससीएसपी) के नोडल अधिकारी डॉ- संदीप कुमार लाल ने की। उन्होंने किसानों को योजना के लाभ बताते हुए रासायनिक ऽादों और कीटनाशकों के असंतुलित प्रयोग से मिट्टðी की उर्वरता पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया। उन्होंने प्राकृतिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियां अपनाने पर जोर देते हुए किसानों को आगामी फरवरी में आयोजित होने वाले पूसा विज्ञान मेले में शामिल होने का निमंत्रण दिया।वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ- रुचि बंसल ने मृदा स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत अनुसूचित जाति के किसानों को निशुल्क मिट्टी परीक्षण की सुविधा के साथ मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने महिला किसानों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़कर स्वरोजगार एवं उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं, डॉ- रविश चौधरी ने गुणवत्तापूर्ण बीजों के चयन, बीज उपचार और बेहतर फसल उत्पादन के तरीकों की जानकारी दी।कार्यक्रम में अनुसूचित जाति के महिला एवं पुरुष किसानों को निशुल्क गेहूं के बीज, अनाज भंडारण टंकी, दरांती, खुरपी, फावड़ा और वर्मी कंपोस्ट खाद वितरित की गई। कार्यक्रम में पूसा संस्थान से डॉ- संदीप कुमार लाल, डॉ- रुचि बंसल, डॉ- रविश चौधरी और सोमी जी मौजूद रहे।आयोजन को सफल बनाने में सूर्या फाउंडेशन के गौतम नायक, सुनील, हिमांशु, भरत साह सहित अन्य कार्यकर्ताओं का योगदान रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक कृषि तकनीकों, मिट्टी के संरक्षण, गुणवत्तापूर्ण बीजों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक कर कृषि विकास एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना रहा।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
