काशीपुर। देवभूमि पर्वतीय महासभा भवन में केवीआर हॉस्पिटल के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ- कनिका अग्रवाल सर्राफ ने क्षेत्रवासियों की आंखो की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। साथ ही लोगों को आंऽों की उचित देखभाल और नियमित जांच के महत्व के प्रति जागरूक किया। सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक चले शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर निःशुल्क नेत्र परीक्षण सुविधा का लाभ उठाया। इस मौके पर देवभूमि पर्वतीय महासभा के अध्यक्ष प्रदीप जोशी ने कहा कि महासभा का उद्देश्य समाजसेवा के साथ क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में केवीआर हॉस्पिटल के सहयोग से शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि आंखे जीवन का अनमोल अंग हैं, इसलिए समय-समय पर इनकी जांच कराना बेहद जरूरी है। शिविर के माध्यम से नेत्र संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान और उनके प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप जोशी, आरसी पांडे, कैलाश पांडे, घनानंद शर्मा, अरविंद शर्मा, शुभम उपाध्याय, रवि पनने, अग्रवाल जी, हरीश जोशी, चंकी पांडे और राणा जी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
