योगी आदित्यनाथ की मां का पार्थिव शरीर हरिद्वार पहुंचा, मुख्यमंत्री धामी सहित कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का पार्थिव शरीर हरिद्वार पहुंचा, नेताओं और साधु-संतों ने दी श्रद्धांजलिदेहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर शनिवार दोपहर अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार स्थित चंडी घाट श्मशान घाट पहुंचा। इस दौरान श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के नेताओं के साथ बड़ी संख्या में साधु-संत भी पहुंचे। हरिद्वार और ऋषिकेश से आए साधु-संतों सहित विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत सावित्री देवी को श्रद्धांजलि दी। चंडी घाट पर श्रद्धांजलि देने वालों में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, केंद्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति, उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और स्वामी रामदेव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, डॉ. संजय निषाद, स्वतंत्रदेव सिंह, सुनील कुमार शर्मा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, राज्यमंत्री जेपीएस राठौर, राजस्व मंत्री सुरेंद्र दिलेर, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, गोरखपुर के सांसद रवि किशन सहित उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बड़ी संख्या में सांसद एवं विधायक भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment