देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार, 23 नवंबर को प्रदेश के गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के विभिन्न क्षेत्रों के भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:25 बजे मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय देहरादून से कार द्वारा रवाना होंगे और 10:30 बजे जीटीसी हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल के लिए रवाना होकर 11:10 बजे एनआईटी हेलीपैड श्रीनगर पहुंचेंगे। इसके बाद कार से 11:30 बजे आवास विकास मेला मैदान पहुंचकर नगर निगम श्रीनगर द्वारा आयोजित बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। दोपहर 12:30 बजे मेला मैदान से रवाना होकर एनआईटी हेलीपैड पहुंचेंगे और 12:45 बजे हेलीकॉप्टर से लालकुआं के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1:30 बजे आदर्श इंटर कॉलेज मैदान, संजयनगर, लालकुआं पहुंचने के बाद 1:45 बजे सरस्वती शिशु मंदिर मैदान, संजय नगर-1, बिंदुखत्ता में आयोजित ‘लोकजात सांस्कृतिक महोत्सव’ में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:45 बजे वापस आदर्श इंटर कॉलेज मैदान पहुंचकर हेलीकॉप्टर से चंपावत के बनबसा के लिए रवाना होंगे। अपराह्न 3:20 बजे बनबसा स्टेडियम हेलीपैड पहुंचने के बाद 3:40 बजे डेविड पेंटर स्कूल, गुडमी, बनबसा पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके बाद शाम 4:40 बजे बनबसा हेलीपैड के लिए रवाना होकर 5 बजे खटीमा के नगला तराई स्थित निजी आवास पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम खटीमा में प्रस्तावित है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
