काशीपुर। मांगों को लेकर प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन उत्तराखंड ने मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर बीती 20 नवंबर 2026 से प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल और धरना-प्रदर्शन शुरू करने का निर्णय लिया है। आज ब्लॉक परिसर में धरने पर बैठकर लामबंद हो गये हे। संगठन का कहना है कि जवान वर्षों से अपनी मूलभूत मांगों को लेकर सरकार और संबंधित विभागों के समक्ष आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस नीति नहीं बनाई गई है। जवानों की प्रमुख मांगों में नियमित रोजगार, सालभर यानी 365 दिन ड्यूटीबतथा होमगार्ड जवानों की तर्ज पर मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता (डीए) दिए जाने की मांग शामिल है। संगठन के अनुसार देहरादून समेत प्रदेशभर के महिला एवं पुरुष पीआरडी जवानों ने दो सूत्रीय मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है। इसके लिए विभिन्न सरकारी एवं अर्द्धसरकारी विभागों, निगमों और संस्थानों के अध्यक्षों को पत्र भेजकर उनके अधीन तैनात पीआरडी जवानों को हड़ताल समाप्त होने तक धरना-प्रदर्शन में शामिल होने की अनुमति देने की अपील की गई है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
