मंगलवार को धनौरी फ़ार्म से निकलेगी अंतिम यात्राकाशीपुर। पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा की पत्नी रानी मणिमाला सिंह का आज सुबह निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से अस्वस्थ थीं और इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं, जहां उन्होंने आज प्रातः लगभग 9 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने उनके निवास स्थान धनौरी फ़ार्म पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। परिजनों के अनुसार, रानी मणिमाला सिंह की अंतिम यात्रा मंगलवार, 13 मई को सुबह 9 बजे उनके निवास स्थान धनौरी फ़ार्म से निकाली जाएगी। वहीं पर उनका अंतिम संस्कार भी किया जाएगा। रानी मणिमाला सिंह के निधन पर कई प्रमुख नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है, जिनमें महापौर दीपक बाली, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल, जसपुर विधायक आदेश चौहान, कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, पूर्व अध्यक्ष अशोक सक्सेना, संदीप सहगल एडवोकेट, मनोज जोशी एडवोकेट, विमल गुड़िया, अरुण चौहान, श्रीमती विमला गुड़िया, इंदु मान, अलका पाल, गीता चौहान, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, जितेंद्र सरस्वती, अर्पित मेहरोत्रा, गौतम मेहरोत्रा, अपूर्व मेहरोत्रा, शैलेन्द्र मिश्रा एडवोकेट, आशीष अरोरा बॉबी, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी, काशीपुर बार एसोसिएशन कोषाध्यक्ष सौरभ शर्मा एडवोकेट, अब्दुल सलीम एडवोकेट, शफीक अहमद अंसारी, वरिष्ठ भाजपा नेता राम मेहरोत्रा, भाजपा नेत्री श्रीमती मुक्ता सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन, अतुल पांडे, चेतन अरोरा आदि शामिल हैं।

संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263